5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

आज 14 नवंबर, शनिवार बैगलेस डे का समापन, बाल दिवस पर बाल मेला

आज 14 नवंबर, शनिवार बैगलेस डे का समापन, बाल दिवस पर बाल मेला
—

बदायूँ में बैगलेस डे पर बाल मेला आयोजित, बच्चों ने बिना बस्ते के सीखा हुनर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संचालित ‘बैगलेस डे – मस्ती की पाठशाला’ का समापन आज बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला के साथ हुआ।

जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राएं आज बिना बस्ते के विद्यालय पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने किताबों के बोझ से मुक्त होकर खेलकूद, कला, संगीत, नाटक, विज्ञान मॉडल, पतंगबाजी, मिट्टी के खिलौने, चित्रकला, फोटोग्राफी, वित्तीय साक्षरता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, एआई व रोबोटिक्स जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में कुल 10 बैगलेस डे आयोजित किए गए। इनका संचालन एससीईआरटी द्वारा विकसित ‘आनंदम’ मार्गदर्शिका के अनुसार किया गया। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार 22 अगस्त से 14 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को इन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने कहा –

> “बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को किताबी पढ़ाई के बोझ से मुक्त कर करके सीखने, रचनात्मकता और कौशल विकास की ओर ले जाना है। बच्चा जब खेल-खेल में सीखता है, तो सीख स्थाई होती है। बाल मेला इसका जीवंत उदाहरण है।”

उन्होंने समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा निर्देश दिया कि इस प्रकार की गतिविधियां नियमित शिक्षण में भी जारी रखी जाएं।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल, चित्र एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.