।
हाईवे पर गश्त न होने का आरोप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही चोरों की तलाश।
बिल्सी (बदायूं) 14 नवंबर ।
बिल्सी क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित अजीत ग्राइंडर होटल के बाहर लगा बिजली ट्रांसफार्मर चोरों ने चोरी कर लिया। शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर गायब मिलने पर होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि होटल के कर्मचारियों ने सुबह आकर देखा तो होटल के बाहर लगा ट्रांसफार्मर गायब था। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से होटल का कामकाज प्रभावित हो गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली बिल्सी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर बरामद किया जाएगा।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हाईवे पर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की रात्रि गश्त न के बराबर है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर बरामद करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com