5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1st A की श्रद्धा व कक्षा 7th प्रद्युमन व 8th की आराध्या गुप्ता ने भी बताया कि हम बाल दिवस कब और क्यों मनाते हैं इसके उपरांत शिक्षिका आकांक्षा व प्रिया ने भी बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके बाद शिक्षिका परमीत कौर ने बताया कि बाल दिवस को चार साहिबजादो की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए वीर बलिदानी बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या जी श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती सरला यादव, श्रीमती पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सुची सक्सेना, श्रीमती चित्रा, श्रीमती सोनम सक्सेना, श्रीमती आरती गुप्ता , श्रीमती अनुष्का अरोड़ा, श्रीमती निदा, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती तरुणा अरोड़ा, कुमारी परमीत ,कुमारी आकांक्षा , कुमारी जसमीत , कुमारी सावली, कुमारी मुस्कान , कुमारी प्रिया एवं कुमारी ममता सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.