बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों एवं मूवी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और मूवी का आनंद उठाया। विद्यालय का वातावरण हँसी, उमंग और खुशियों से सराबोर रहा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री डी. के. चड्ढा , अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिकाओं रागिनी शर्मा, नेहा सेठी, निशा रस्तोगी, कोमल सैनी एवं समस्त अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com