मामला ग्राम कादर चौक क्षेत्र के गांव लभारी का है।
गांव लभारी में एक गौ माता काफी दिनों से किसी बीमारी या तकलीफ के चलते सड़क पर बेसहारा पड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा एक बार गौ माता को बोतल चढ़वाकर छोड़ दिया गया, लेकिन उसके बाद न तो गौ माता को सड़क से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और न ही आगे कोई दवाई या उचित इलाज कराया गया।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बेजुबान गौ माता की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? क्या गौ माता की सेवा और देखभाल की जिम्मेदारी सिर्फ एक बार उपचार कराकर पूरी हो जाती है?
यदि जिम्मेदार लोग इसी तरह लापरवाही करते रहे तो गांव की जनता किससे उम्मीद लगाएगी?
विराट बजरंग दल की मांग है कि जल्द से जल्द गौ माता को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और उनका अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए, जिससे गौ माता को इस पीड़ा से राहत मिल सके।
संगठन प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से अपील करता है कि तत्काल मामले का संज्ञान लेकर गौ माता की जान बचाने के लिए उचित कदम उठाएं।
बेजुबान पशु अपनी तकलीफ खुद बयां नहीं कर सकते, उनकी आवाज बनना हम सभी की जिम्मेदारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com