5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – बीच सड़क पर बस का स्टेयरिंग फेल, मची अफरा-तफरी

बिल्सी में बीच सड़क पर बस का स्टेयरिंग फेल, मची अफरा-तफरी

बाल-बाल टला बड़ा हादसा, 30-40 मिनट तक थमा रहा यातायात

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी में थाना मोड़ पर श्याम ज्वेलर्स के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर अचानक एक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।

बस के बीच सड़क पर खराब होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 30 से 40 मिनट तक यातायात थमा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जैक की मदद से बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.