Jaya__Kishori
नव ग्रहो का अपने जीवन पर विशेष प्रभाव
कौन सा ग्रह कितने वर्ष की आयु में अपना प्रभाव दिखायेगा जैसे यदि जातक की कुंडली में सूर्य सातवें भाव में स्थित है, तो वह 22 वर्ष की उम्र में अपना प्रभाव दिखायेगा ऐसे में सूर्य के प्रभाव से जातक के सरकारी कामों में विघ्न आदि उत्पन्न हो सकता है.
सभी ग्रहों के प्रभावों के बारे में
सूर्य देव
सूर्य ग्रह जातक के जीवन में 22 वर्ष की आयु में अपना प्रभाव दिखाता है सूर्य एक पुरुष ग्रह है और इसका प्रभावी समय दिन का होता है यदि कुंडली सूर्य उच्च का है और शुभ है तो जातक को पिता एवं सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होता है और यदि यह नीच अवस्था में है, तो यह विपरीत परिणाम दिखायेगा
चंद्र देव
चंद्र ग्रह का प्रभाव जातक के जीवनकाल में 24वें वर्ष में पड़ता है चंद्र स्त्री ग्रह है और इसका प्रभावी समय रात्रिकाल होता है यदि चंद्र शुभ हो और उच्च का हो तो जातक को माता की तरफ से प्रेम और सांसारिक भौतिक सुखों में वृद्धि होती है परन्तु यदि यह विपरीत होगा तो अशुभ परिणाम दिखायेगा
मंगल देव
मंगल ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवनकाल के 28वें वर्ष में पड़ता है मंगल एक क्षत्रिय और पुरुष ग्रह है इसका प्रभावी समय दिन में होता है यदि यह व्यक्ति के जीवन में शुभ होगा तो उसे जमीन-जायदाद और संपत्ति आदि में वृद्धि देगा
बुध देव
यह ग्रह 34 वर्ष की उम्र में जातक पर अपना प्रभाव दिखाता है बुध नपुंसक ग्रह है और इसका प्रभावी समय सुबह और शाम का होता है यदि यह जातक की कुंडली में शुभ है तो जातक को व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में लाभ देता है, परन्तु यदि यह विपरीत हो तो व्यक्ति को इन्हीं क्षेत्रों में हानि देगा
बृहस्पति देव
इस ग्रह को गुरु भी कहा जाता है बृहस्पति ग्रह का संबंध जातक की शिक्षा और संस्कारों से है इसका प्रभाव जातक पर 16 वर्ष की उम्र में पड़ता है यह एक पुरुष ग्रह है और इसका प्रभावी समय दिन का होता है यदि जातक की कुंडली में यह ग्रह शुभ है, तो शिक्षा और संस्कारों मे वृद्धि होगी परन्तु यदि यह अशुभ हुआ तो जातक को उक्त क्षेत्रों में हानि देगा अर्थात यही जातक के सुधरने और बिगड़ने का समय होता है यदि गुरु की स्थिति शुभ हुई तो जातक उच्च शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों वाला होता है
शुक्र देव
शुक्र ग्रह जातक के जीवन में 25 वर्ष की आयु में अपना प्रभाव दिखाता है यह एक स्त्री ग्रह है और इसका प्रभावी समय रात्रिकाल है इसका संबंध जातक की कुंडली में जीवनसाथी और प्रेम से है यदि यह उच्च का और शुभ है तो जातक को जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलता है और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है इसका नीच अवस्था में स्थित होना ठीक इसके विपरीत फलदायी होता है
शनि देव
शनि का प्रभाव जातक के जीवन में 36 वर्ष की आयु में पड़ता है यह एक नपुंसक ग्रह है और इसका प्रभावी समय सुबह और शाम का होता है यदि यह जातक की कुंडली में शुभ अवस्था में होता है तो जातक को दुकान शासन आदि से सम्बंधित लाभ होता है शनि न्याय के देवता हैं, इसलिए यदि जातक की कुंडली में अशुभ हैं तो और भी विपरीत परिणाम देंगे
राहु ग्रह
राहु ग्रह है और इसका प्रभावी समय सुबह और शाम दोनों का है यह जातक की उम्र के 42वें वर्ष में अपना प्रभाव दिखाता है यह एक आकस्मिक ग्रह है यदि यह शुभ है तो आपको राजा बना देगा और यदि यह अशुभ स्थिति में हैं तो रंक बना कर ही छोड़ता है
केतु ग्रह
केतु जातक की 46 वर्ष की आयु में अपना प्रभाव दिखाता है यह ग्रह है और इसका प्रभावी समय सुबह और शाम का होता है यदि यह जातक की कुंडली में शुभ है तो संतान और ननिहाल की तरफ से जातक को लाभ प्राप्त होता है और यदि यह अशुभ है तो इन्हीं क्षेत्रों से हानि मिलती है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com