बदायूं मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर गांव के पास हुआ हादसा
सहसवान: शुक्रवार सुबह जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार डिलीवरी बाय को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र बिजेंद्र डिलीवरी बाय का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से सहसवान आ रहा था। उस्मानपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में युवक का सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com