8:22 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

भाकियू ने ट्रांसमिशन बिजलीघर नवादा पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

भाकियू ने ट्रांसमिशन बिजलीघर नवादा पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन,
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने की कार्रवाई की मांग
सालारपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की समस्याओं और अधिकारियों की कथित लापरवाही को लेकर ट्रांसमिशन बिजलीघर नवादा पर पावर ट्रांसफार्मर के पास नुकीले पत्थर एवं ट्रांसमिशन टावर के तार चोरी होने के संबंध में मुख्य मुद्दा के चलते धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध किया और विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने की मांग उठाई।यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने का कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों को बिजली से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समय से समाधान नहीं किया जाता। इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव दुर्गपाल सिंह पटेल ने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए और शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन रोशन लाल के खिलाफ जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने, विद्युत समस्याओं एवं ट्रांसमिशन के प्रांगण के पावर ट्रांसफार्मर के नजदीक नुकीले पत्थर न लगाने के संबंध में और ट्रांसमिशन टावर का तार चोरी होने के संबंध में शीघ्र निस्तारण कराने तथा किसानों को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में यूनियन की ओर से अधिकारियों को शिकायती पत्र भी सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं कराया गया तो संगठन किसानों के हित में आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.