7:54 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला में अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

आंवला में अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 1 किलो 519 ग्राम अफीम और स्कॉर्पियो पकड़ी, भेजा न्यायालय।

आंवला। आंवला थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 किलो 519 ग्राम अफीम और तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो मिली। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 11-12 नवंबर की रात उपनिरीक्षक राजेश कुमार हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह और कांस्टेबल सोनू व गौतम कुमार के साथ भमोरा-बरेली मार्ग पर गश्त कर रहे थे। ग्राम रमनगला पहुंचने पर मुखबिर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा से पहले अधूरी दुकानों के पास स्कॉर्पियो के नजदीक तीन संदिग्ध खड़े हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सनील पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला अलीगंज अड्डे के पीछे, आंवला; अशरफ शाह पुत्र भूरे शाह और अनीश पुत्र जातून शाह, दोनों निवासी मोहल्ला हैदरगंज, थाना अलीगंज बताए।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे झारखंड से कम दामों में अफीम लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। मुनाफा आपस में बराबर बांट लेते थे। घटना वाली रात वे अफीम बेचने पंजाब जा रहे थे। स्कॉर्पियो अशरफ शाह की है। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट नहीं लगाई थी।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आंवला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। जरूरी कार्रवाई के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.