7:53 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी भाई दूज मना कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

उझानी भाई दूज मना कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति के सामने ट्रक ने कुचला।

बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम, 4 बच्चों के सिर से उठा माँ का साया।

उझानी बदायूँ 12 नवंबर ।

भाई दूज का त्योहार मायके में मना कर ससुराल लौट रही एक महिला की बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान पिंकी पत्नी संजय के रूप में हुई है। पिंकी मूल रूप से गुन्नौर की निवासी थी, उसकी शादी संजय से हुई थी। पिंकी का मायका बदायूँ के गांव बितरोई में है।

मंगलवार को वह अपने पति संजय के साथ भाई दूज मनाने मायके बितरोई आई थी। बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों बाइक से ससुराल गुन्नौर लौट रहे थे।

बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने पिंकी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पति संजय बाइक चला रहे थे। अपनी पत्नी को अपनी आंखों के सामने कुचलता देख संजय बेसुध हो गया।

सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि पिंकी के चार बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बितरोई स्थित मायके में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भाई दूज की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में भाई-बहन के त्योहार की रौनक थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.