7:38 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

अस्धारमई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, मुरादाबाद ने सैफई को हराकर मारी बाजी

अस्धारमई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, मुरादाबाद ने सैफई को हराकर मारी बाजी

केशव गुप्ता

विधायक बब्बू भैया ने खिलाड़ियों से कराया परिचय, खेलों को बताया युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम
उसावां (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अस्धारमई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद और सैफई की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। कड़े संघर्ष के बाद मुरादाबाद की टीम ने सैफई को पांच अंकों से पराजित कर जीत हासिल की। विजेता टीम को विधायक के पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उसावां चेयरमैन पति अनिल सिंह, भावेश प्रताप सिंह, अरेश प्रताप सिंह, विनीत प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रमीत चौहान, विजय भान सिंह, धर्मेंद्र सिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.