10:15 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की उठी मांग

सहसवान में बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की उठी मांग

केशव गुप्ता

पांच चुनावों से स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने का लिया संकल्प
बदायूं। जिले की 113 विधानसभा सहसवान सीट पर आगामी चुनाव को लेकर स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग तेज होने लगी है। बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने की संभावना के विरोध में भाजपा नेताओं ने लामबंदी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने सहसवान विधानसभा से स्थानीय प्रत्याशी को ही उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने बाहरी प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी के लिए मेहनत और संघर्ष करते आ रहे हैं। इसके बावजूद पिछले पांच चुनावों से स्थानीय प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने की बात सामने आ रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता भी स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में पत्रकार वार्ता कर चुके हैं। लगातार उठ रही इस मांग से सहसवान विधानसभा में स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा नेताओं ने संकल्प जताया कि स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व सहसवान विधानसभा में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.