7:28 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

केशव गुप्ता

भाई दूज मनाकर पति के साथ घर लौट रही थी पिंकी, बितरोई रेलवे फाटक पर पीछे से आए ट्रक ने कुचला; परिवार में मचा कोहराम
बदायूं। जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के बितरोई रेलवे फाटक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
जानकारी के अनुसार, पिंकी पत्नी संजय, निवासी गुन्नौर जनपद संभल, अपने पति के साथ मायके से भाई दूज का त्योहार मनाकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से पिंकी गंभीर रूप से कुचल गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति संजय और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। मां की मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.