बिल्सी में चोरों का बड़ा कारनामा, पूरा ट्रांसफार्मर और समरसेबल मोटर चोरी, दो लाख का नुकसान!
केशव गुप्ता
बिसौली-बदायूं रोड पर ओम हरिबोल कोल्ड स्टोरेज के पास वारदात, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
बिल्सी (बदायूँ)। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात शातिर चोरों ने बिसौली-बदायूं रोड स्थित वेन भट्ठे के आगे ओम हरिबोल कोल्ड स्टोरेज के पास चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर एक पूरा ट्रांसफार्मर और समरसेबल की मोटर चोरी कर ले गए।
हैरानी की बात यह है कि भारी-भरकम बिजली उपकरणों को चोर इतनी सफाई से ले गए कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पीड़ित हर्षित वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला नंबर-2, बिल्सी के अनुसार चोरी की इस वारदात में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित ने बिल्सी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस कब तक चोरों का सुराग लगाकर चोरी की इस वारदात का खुलासा कर पाती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com