10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद

खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद

बिल्सी। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट के मामले में बिल्सी पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध असलहे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को ग्राम मिर्जापुर सोहरा में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर आरोपियों ने एकराय होकर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इस दौरान अवैध असलहों से फायरिंग करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में बिल्सी थाने पर मुकदमा संख्या 480/26 दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 नवंबर को बिल्सी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रफीनगर-खितौरा रोड से मिर्जापुर जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनाजिर अली पुत्र शाकिर, नाजिम पुत्र शाकिर और मुशर्फ पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम मिर्जापुर सोहरा, थाना बिल्सी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुनाजिर अली के कब्जे से 315 बोर की एक अवैध पोनिया और दो जिंदा कारतूस तथा नाजिम के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक रामसेवक सिंह, हेड कांस्टेबल रामानुज, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, उदयपाल और सुधीर कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.