सहसवान में दीपावली पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
सहसवान। जरीफपुर गढ़िया स्थित डीपाल जूनियर हाईस्कूल में दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य धर्मेश शर्मा ने बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में दिया-मोमबत्ती सजाओ, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
दिया-मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच वर्ग में अनुपम, गौरव और प्रतिज्ञा तथा कक्षा छह से आठ वर्ग में जयशिखा, आराध्या और गोपी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच वर्ग में पूजा, रिया और उपासना तथा कक्षा छह से आठ वर्ग में जयशिखा, आराध्या और गोपी विजेता रहीं।
वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच वर्ग में पूजा, दीक्षा और राशि तथा कक्षा छह से आठ वर्ग में अंजलि, गोपी और जयशिखा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com