10:35 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

रामगंगा पुल पर 17 वर्षीय अनुराग का शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा और मोबाइल बरामद

रामगंगा पुल पर 17 वर्षीय अनुराग का शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा और मोबाइल बरामद

केशव गुप्ता

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर खड़ी मिली बाइक; सीओ दातागंज ने किया निरीक्षण, जांच में जुटी पुलिस
बदायूं। थाना हजरतपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह रामगंगा पुल पर 17 वर्षीय किशोर अनुराग पुत्र पिंटू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास तमंचा और मोबाइल फोन पड़ा मिला, जबकि घटनास्थल के नजदीक एक बाइक भी खड़ी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही हजरतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सूचना पर सीओ दातागंज अशेष नाथ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हादसा, आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
रामगंगा पुल पर किशोर का शव मिलने और पास में तमंचा बरामद होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही अनुराग की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.