12:13 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

दातागंज हत्याकांड: विधायक बब्बू भैया पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

दातागंज हत्याकांड: विधायक बब्बू भैया पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

केशव गुप्ता

मृतक रोहित के परिजनों को बंधाया ढांढस, घायल रितिक के परिवार से भी मिले; परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के दिए निर्देश
बदायूं। दातागंज रामलीला मेले में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या और दूसरे के घायल होने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।
विधायक ने ग्राम पंचायत बेहटा माधौ पहुंचकर मृतक रोहित कुमार के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने घायल रितिक कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा रितिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक ने घटना को अत्यंत गंभीर और निंदनीय बताते हुए संबंधित अधिकारियों से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मृतक रोहित कुमार के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। विधायक ने परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में दोनों पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.