12:14 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर: कस्बे में दिपावली पर माता महालक्ष्मी जी की शोभायात्रा

इस्लामनगर: कस्बे में दिपावली पर्व के अवसर पर ढोल बाजों की धार्मिक धुन पर माता महालक्ष्मी जी की शोभायात्रा मौहल्ला झांझनराय से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र लीडर ने माता लक्ष्मी जी की चित्र पर तिलक- आरती करके किया। शोभायात्रा का प्रत्येक मकानो पर उपस्थित नगर वासियों ने लक्ष्मीजी, गणेशजी प्रतिमाओं का खील खिलोने प्रसाद, रूपए चड़ा कर पूजन किया, इस दौरान प्रत्येक भक्तो के लिए प्रसाद भी वितरण किया जा रहा था। शोभायात्रा मौहल्ला झांझनराय, टंकी, होली चोक, बैंक रोड, मुख्य चौराहा, थाना रोड, रस्तोगी स्ट्रीट, भुर्जीयान, वार्ष्णेय स्ट्रीट, मौहल्ला मिश्रा, मुख्य बाजार, ओल्ड पोस्ट ऑफिस, सेठ भिकारीदास मंदिर सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान प्रदीप गुप्ता फुल्ला, विराट वार्ष्णेय, कमल गुप्ता मौजूद थे।

2–इस्लामनगर : दीपावली पर्व पर कस्बे के मौहल्ला मुरावान स्थित शिव मंदिर से माता महा लक्ष्मी की शोभायात्रा धूम धाम के साथ निकाली गई।  शोभायात्रा में माता महा लक्ष्मी की झांकी, मां काली का अखाड़ा, राधा-कृष्ण रोड शो, शंकर-पार्वती रोड शो शामिल रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र लीडर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, चन्द्रपाल मौर्य, सोहनपाल मौर्य, मुन्नालाल मौर्य सहित आदि मौर्य समाा के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.