श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में दीपावली का उत्सव बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय में सभी अध्यापिकाओं ने अपने कक्षा अनुसार छात्रों को सजावट से संबंधित तोरण, दिया , रंगोली आदि आकृतियां बनानी सिखाई जिन्हें बच्चों ने बड़े ही खुशियों के साथ मनाया एवं पूरे विद्यालय में सजाया गया और एक-एक आकृति सभी बच्चों को अपने घर ले जाने के लिए भी प्रदान की गई इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या दिव्या जी ने सभी बच्चों को दीपावली के उत्सव के विषय का विशेष विस्तार से बताया एवं सभी बच्चों को समझाया कि प्रत्येक त्यौहार को मनाने में हमें अपनी अभिभावकों की आज्ञा का पालन करना चाहिए एवं सावधानीपूर्वक त्योहारों को खुशियों के साथ मनाना चाहिए इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डी के चड्ढा जी अध्यक्ष सुषमा कथूरिया जी ने विद्यालय में उपस्थित सभी स्टाफ को पुरस्कार एवं मिठाई देकर उनको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करी।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com