12:12 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधानसभा में बड़े सियासी बदलाव की सुगबुगाहट, टिकट के दावेदारों की बढ़ी बेचैनी


बदायूं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बदायूं जनपद की बिल्सी विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्र की सियासत में कुछ अप्रत्याशित और चौंकाने वाले बदलावों की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में नई सरगर्मी पैदा कर दी है।

इन चर्चाओं के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं की निगाहें एक बार फिर अपने राजनीतिक आकाओं और चुनावी समीकरणों पर टिक गई हैं। संभावित राजनीतिक बदलावों की सुगबुगाहट ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

बिल्सी विधानसभा में किसके पक्ष में समीकरण बनेंगे और किसकी दावेदारी मजबूत होगी, यह आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी नेतृत्व के फैसलों से ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.