1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

दातागंज रामलीला मेले में खूनी वारदात, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

दातागंज रामलीला मेले में खूनी वारदात, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

केशव गुप्ता

मेले में चाकू चलने से मची भगदड़ जैसी स्थिति, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल; एक युवक की हालत गंभीर
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में आयोजित रामलीला मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात में चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोहित निवासी बेटा माधव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल रितिक पुत्र मुकेश निवासी बेटा माधव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बदायूं ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना में शामिल दूसरे पक्ष के लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। चाकूबाजी के पीछे की वजह भी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.