1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी

उसावां पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी

बदायूं/उसावां। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार, 7 नवंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस ने रामौतार कश्यप पुत्र हप्पल, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम गौंतरा पट्टी भौनी, थाना उसावां, जनपद बदायूं को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी एवं हेड कांस्टेबल दीपक कुमार (756) शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.