1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में होगी एक माह की ट्रेनिंग


बदायूँ: 07 नवम्बर। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विकास भवन स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में 20 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक एक माह का पाककला (कुकरी)/बेकरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र प्रभारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करने एवं प्रवेश के लिए किसी भी कार्यदिवस में राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, विकास भवन में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8532066120 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.