1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं


सहसवान तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने तहसील परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं विधिक रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर एसडीएम सहसवान श्री शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.