।




उझानी बदांयू 6 नवंबर।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शुक्रवार को दीपकोत्सव पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को सुंदर ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। विद्यार्थियों ने सुंदर हस्तनिर्मित दीये बनाकर प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री), चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, उझानी), निदेशक निलांशु अग्रवाल व निदेशिका नंदिता अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत रिधिमा थरेजा व शिल्पी द्वारा उन्हें बुके प्रदान करके किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। क्रिस व माला गुप्ता द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कक्षा एनसी से कक्षा 4 तक के बच्चों ने सिम्मी के निर्देशन में मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा हैप्पी दिवाली की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसका निर्देशन सुरभि, मिताली, श्रेया व हाल द्वारा किया गया।
कक्षा 1 के विद्यार्थियों द्वारा ‘जिद पर आ गई पार्वती’ की सुंदर प्रस्तुति दी गई। ‘राम आएंगे’ गीत पर कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने मनभावन प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 3 के विद्यार्थियों द्वारा इसी गीत पर प्रस्तुति शिल्पी व अतिथि के निर्देशन में संपन्न हुई। कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा ‘शुभ दिन आयो रे’ की मर्मस्पर्शी प्रस्तुति रेणुका व आयुषी के निर्देशन में दी गई।
इसके अलावा अंशु व माला के निर्देशन में एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विवेक, प्रिया और गीतांजलि के निर्देशन में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भी मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने उझानी के पॉटर (कुम्हार) के यहां भ्रमण किया, जहां उन्होंने मिट्टी से निर्मित वस्तुओं को देखा और उनकी उपयोगिता को समझा। इसके बाद गरीब बस्ती में जाकर बच्चों ने वहां के जरूरतमंद बच्चों को दीपावली के उपहार व अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित कीं, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। बच्चों का यह दौरा रिधिमा थरेजा तथा साकेत राजा के निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही विद्यालय में रिधिमा थरेजा की देख-रेख में एक केक डेकोरेशन वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अंतर-सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने निर्णायकों की टीम को भी अचंभित कर दिया।
प्रथम स्थान – सैफायर हाउस
द्वितीय स्थान – टोपज़ हाउस और एमराल्ड हाउस
तृतीय स्थान – रूबी हाउस
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को सुरक्षित व आनंदमयी तरीके से, बड़ों की निगरानी में पटाखे चलाने की सलाह दी। उन्होंने आज प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com