3:41 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सप्ताह भर पहले लोडर ने बाइक में मारी थी टक्कर, पिता-दादी अब भी जिंदगी-मौत से जूझ रहे

।

उझानी (बदायूं) 5 नवंबर ।

करीब एक सप्ताह पहले उझानी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल पिता-दादी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फरार चालक का अब तक कोई पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर की दोपहर कंचनपुर थाना दादो जिला अलीगढ़ निवासी चित्रपाल सिंह पुत्र दानिराम व उनकी मां निव्रती पत्नी धनीराम अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस से उझानी से गांव कंचनपुर जा रहे थे।

रास्ते में ग्राम बुटला खंजन के पास सामने से आ रहे महिंद्रा लोडर ने तेजगति व लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के गुम, खुली व गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पीड़ित रमेश पाल की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि हादसे को एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन घायलों की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है और आरोपी चालक खुला घूम रहा है। उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

—

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.