9:24 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: सास-बहू साड़ी सेंटर संचालक के ससुर दिनेश स्वरूप (80) का निधन

उझानी, बदायूँ 29 अक्टूबर ।

नगर के प्रमुख व्यवसायी और सास-बहू साड़ी सेंटर के प्रोपराइटर पंकज वार्ष्णेय के ससुर दिनेश स्वरूप (80 वर्ष) का आज आकस्मिक निधन हो गया।

पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि उनके ससुर मूल रूप से अलीगढ़ निवासी थे, लेकिन लंबे समय से उनके साथ ही उझानी में रह रहे थे। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते उन्होंने प्राण त्याग दिए।

80 वर्षीय दिनेश स्वरूप बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर से परिवार सहित परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल सुबह कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.