8:46 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

लोधा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हर्षवर्धन राजपूत का उझानी में हुआ भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा जोश।

लोधा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हर्षवर्धन राजपूत का उझानी में हुआ भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा जोश।

उझानी, बदायूँ 28 अक्टूबर ।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा, उत्तर प्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद हर्षवर्धन राजपूत का बुधवार को प्रथम बार अपने गृह नगर उझानी में आगमन हुआ, जहां उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

प्रथम नगर आगमन के अवसर पर अपरान्ह 2 बजे आवास कृष्णा कॉलोनी उझानी पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, संदीप सक्सेना द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया था। जैसे ही हर्षवर्धन राजपूत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद युवाओं और समाज के वरिष्ठ जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया। समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हर्षवर्धन राजपूत ने कहा कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के हर जिले में लोधा, लोधी, लोध समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना, उन्हें शिक्षित और जागरूक करना और समाज के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ना है।

उन्होंने कहा कि युवा ही समाज की असली ताकत है और युवाओं के बलबूते ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवा, वरिष्ठ जन और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने हर्षवर्धन राजपूत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा।

समारोह को सफल बनाने में समाज के सभी युवा कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.