10:03 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में टॉप-10 में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने बढ़ाया ब्लॉक कादरचौक का गौरव


कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक कादरचौक की बीआरसी असरासी पर आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना, तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है।

प्रतियोगिता में सफल होकर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में करिश्मा (सी.एस. जलालपुर), अनमोल (सी.एस. बमनौसी), अनुज प्रताप (सी.एस. ककौड़ा), जोहेब (यू.पी.एस. गौरामई), जागृति (सी.एस. भूड़ा भदरौल), दिव्यांश (सी.एस. सुर्खा), सुमित (यू.पी.एस.खिरिया बाकरपुर ), रोहित शाक्य (यू.पी.एस. पसेई), अखिलेश (पी.एम. श्री बौन्दरी) तथा राहुल (पी.एम. श्री बौन्दरी )शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस सफलता से उनके विद्यालयों में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और गणित विषय के प्रति उनकी रुचि को दर्शाती है। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
परीक्षा के सफल संचालन में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. स्मृति परमार, विपिन प्रताप एवं हरेंद्र मोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं नोडल एआरपी योगेश शर्मा तथा एआरपी अंजुम खान और शैलेंद्र सिंह का भी सराहनीय सहयोग रहा। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.