10:05 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने वेयरहाउस, धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण


बदायूँ: 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को स्थानीय मण्डी समिति पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जाने वाले वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण परिसर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि मण्डी परिसर और वेयर हाउस के आसपास के क्षेत्र का नक्शा तैयार कर अतिशीघ्र उन्हें उपलब्ध कराया जाए, जिससे आगामी रणनीति को अंजाम दिया जा सके। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके पश्चात उन्होंने स्थानीय मण्डी समिति स्थित धान क्रय केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। बता दें कि स्थानीय मण्डी समिति में आरएफसी तथा एफसीआई के दो धान क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। 12 अक्टूबर 2026 से धान खरीद चालू है जो जनवरी 2027 तक चलेगी। परन्तु अभी तक केन्द्रों पर खरीद नहीं हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.