सामूहिक विवाह कार्यक्रम समरेर व दातागंज में आज
बदायूँ: 23 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने आदेशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 7ः00 बजे से राजकीय आईटीआई समरेर में 160 जोड़ो तथा स्वर्गीय श्री रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज उसावां तहसील दातागंज में 145 जोड़ों का सामूहिक विवाह का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया होगा।
बतादें कि समरेर में लगभग 3500 तथा दातागंज में लगभग 3000 जनमानस द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभा किया जाएगा। बर-बधू को आशीर्वाद देने के लिए जनपद के माननीय जनप्रतिनिधीकरण एवं समाज के मणमान्य नागरिकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंप गए हैं।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com