बदायूं 12 अक्टूबर।
यूपी बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।
परीक्षा का समय –
बोर्ड ने इस बार दो पालियों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
प्रातःकालीन पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक।
सायंकालीन पाली: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक।
मुख्य कार्यक्रम –
5 फरवरी 2027, शुक्रवार से आगाज:पहले दिन हाईस्कूल में हिन्दी, प्रारम्भिक हिन्दी और इंटर में हिन्दी, सामान्य हिन्दी का पेपर होगा।
8 फरवरी से 19 फरवरी तक: सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, एनसीसी, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान, गणित, संस्कृत, विज्ञान, वाणिज्य समेत सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।
24 फरवरी को समापन: अंतिम दिन कृषि और संस्कृत विषय के साथ बोर्ड परीक्षाएं खत्म होंगी।
परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसकी जानकारी सार्वजनिक करे।
छात्र विस्तृत विषयवार टाइम टेबल माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
प्रदीप प्रजापति
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com