11:07 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

*सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती*

बिसौली-2 अक्टूबर 2026 को सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में भारत के दो महान व्यक्तित्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, सत्य और सादगी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का अमर नारा देकर देश को नई दिशा दी। दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी हमें देशभक्ति, ईमानदारी और सादगी की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, विपुल प्रताप सिंह, अनमोल उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रामौतार मौर्य ने स किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.