12:42 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

108 कलशों के साथ निकलेगी कथा से पहले कलश यात्रा

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा महाराज के की ओर से दो से आठ अक्तूबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और दरबार के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। महंत ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पहले दो अक्तूबर की सुबह सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम परिसर में विधिवत पोथी पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह सात बजे 108 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली जाएगी। इसमें पीत वस्त्र धारण किए 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी।
कलश यात्रा सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम से शुरू होकर अटल चौक, सर्राफा बाजार और बालाजी तिराहा होते हुए जेपी जैन स्कूल स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.