6:39 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की कार्रवाई, युवक-युवती प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

उघैती पुलिस की कार्रवाई, युवक-युवती प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

मुकदमे में प्रयुक्त वीवो मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश
उघैती, बदायूं। जनपद बदायूं में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने युवक-युवती से जुड़े प्रकरण में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे में प्रयुक्त बताया गया एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेश पुत्र सत्यभान सिंह, निवासी ग्राम सरह बरौलिया, थाना उघैती, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी 29 सितंबर 2026 को की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस