5:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरी दबोचे,ताश की गड्डी संग 1050 रूपए बरामद

।

उझानी (बदायूं) 4 नवंबर ।

कोतवाली उझानी पुलिस ने जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को 1050 रुपये व 52 ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान / चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृष्णपाल पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना उझानी, छत्रपाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी बरसुआ थाना उझानी,व गजेन्द्र बाबू पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू निवासी जमरौली थाना उझानी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से 1050 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवनीत सिंह, कांस्टेबल गौरव शर्मा, शुभम शर्मा
व दीपक कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.