3:03 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी : साथी पत्रकार अभिनव सक्सेना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई देने वालों का लगा तांता

।

उझानी (बदायूं) 4 नवंबर ।

उझानी के युवा, निर्भीक और जुझारू पत्रकार अभिनव सक्सेना का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथी पत्रकारों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, पुलिस प्रशासन के लोगों और आम जनमानस ने उन्हें फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अभिनव सक्सेना अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उझानी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। चाहे वो गरीब की समस्या हो, किसानों का मुद्दा हो, व्यापारियों की परेशानी हो या फिर प्रशासन की लापरवाही – अभिनव सक्सेना ने हमेशा सच को सामने रखने का काम किया है।

उनकी खबरों की खासियत यह है कि वो खबर को खबर की तरह ही दिखाते हैं, बिना किसी दबाव के। इसी वजह से आज उझानी ही नहीं, बल्कि पूरे बदायूं जिले में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। युवा पत्रकारों के लिए वो एक प्रेरणा हैं।

जन्मदिन के इस खास मौके पर साथी पत्रकारों ने कहा कि अभिनव सक्सेना जैसे साथी का होना ही पत्रकारिता की असली ताकत है। वो हर खबर में सबसे आगे रहते हैं और साथियों का हौसला बढ़ाते रहते हैं।

BDN INDIA परिवार की ओर से साथी पत्रकार अभिनव सक्सेना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करते हैं। वो इसी तरह सच की आवाज बनकर पत्रकारिता को नई ऊंचाई तक ले जाते रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.