7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार

हजरतपुर पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी, एसएसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को एक वारंटी पूरन पुत्र महावीर निवासी ग्राम शहगाई उर्फ कलैया खेड़ा, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी सत्रवाद संख्या 2062/2023 में धारा 306, 376(2)(N) एवं 504 आईपीसी के तहत वांछित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हजरतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.