10:52 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -महिला और दामाद के कथित प्रेम प्रसंग में नया मोड़, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप।

मैनपुरी -महिला और दामाद के कथित प्रेम प्रसंग में नया मोड़, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप।

खरगजीत नगर में रिश्तों को लेकर विवाद, पुलिस ने संबंधित लोगों से की पूछताछ।

मैनपुरी 17 सितंबर ।

थाना कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर से सामने आए पांच बच्चों की मां और उसके दामाद के कथित प्रेम प्रसंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है।

इस मामले में महिला के बेटे ने अपनी बात रखते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटे का आरोप है कि उसकी मां ममता देवी से कथित रूप से संबंध रखने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना साला इंद्रजीत है।

बेटे के अनुसार, उसकी मां और इंद्रजीत के बीच कथित संबंधों को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। उसने आरोप लगाया कि इंद्रजीत उसकी मां से शादी करने की इच्छा भी जता रहा है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

*पुलिस ने थाने बुलाकर की पूछताछ*

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला ममता देवी, इंद्रजीत और परिवार से जुड़े अन्य लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों से घटनाक्रम और आरोपों के संबंध में जानकारी ली गई।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद इंद्रजीत को उसके गांव थाना कुरावली क्षेत्र के अशोकपुर भेज दिया गया, जबकि ममता देवी को घिरोर थाना क्षेत्र स्थित उनके घर भेजे जाने की बात सामने आई है।

*पंचायत में भी उठा मामला*

बताया गया है कि खरगजीत नगर में दोनों पक्षों की रिश्तेदारी है। इसी रिश्तेदारी के चलते मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत भी आयोजित हुई थी। पंचायत में परिवार और रिश्तेदारों के बीच मामले को लेकर चर्चा हुई।

फिलहाल महिला, उसके बेटे और इंद्रजीत की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

मैनपुरी से अरूण कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस