बिजली घर परिसर में बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर बोला हमला, गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर।
उझानी-बदांयू 16 सितंबर।
उझानी नगर के बिजली घर परिसर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बंदरों के आतंक का मामला सामने आया है। बंदरों के झुंड ने 74 वर्षीय बुजुर्ग पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मौहल्ला भदवारगंज निवासी रामौतार वार्ष्णेय पुत्र नौवतराम वार्ष्णेय किसी काम से बिजली घर गए थे। वह ब्लॉक मुख्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने बुजुर्ग को कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया।
बुजुर्ग की चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बंदरों के चंगुल से बचाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उझानी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि नगर में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। कई बार नगर पालिका से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


