बदायूं
धान बीज में मिलावट के आरोप से मचा हड़कंप, शक्ति सीड्स के 1692 बीज पर किसानों ने उठाए सवाल
केशव गुप्ता
भगौतीपुर/सैंजनी।
भगौतीपुर के चार किसानों ने सैंजनी स्थित दुर्गे खाद-बीज भंडार से शक्ति सीड्स कंपनी का 1692 धान बीज खरीदने का दावा किया है। किसानों का आरोप है कि फसल तैयार होने के दौरान खेत में बड़ी मात्रा में अलग किस्म का धान निकलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पीड़ित किसानों लीलेचन्द्र, दानवीर, भरपाल और चेतराम ने बीज में मिलावट का आरोप लगाते हुए दुकानदार और संबंधित कंपनी से नुकसान की भरपाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्होंने भरोसे के साथ प्रमाणित बीज खरीदकर खेत में बुवाई की थी, लेकिन फसल में कथित तौर पर मिलावट सामने आने के बाद उनकी मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो गया।
किसानों ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कृषि विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल
मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि किसानों के आरोप सही हैं तो बाजार में कथित मिलावटी बीज कैसे पहुंचा? बीज की गुणवत्ता की जांच और निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। ऐसे में किसानों ने कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि कृषि विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और कथित बीज की जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


