2:59 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत, चकरोड पर मिला शव।

उझानी में खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत, चकरोड पर मिला शव।

उझानी-बदांयू 1 सितंबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव में खेत पर धान की फसल की रखवाली करने गए 50 वर्षीय किसान का शव मंगलवार सुबह चकरोड किनारे पड़ा मिला। किसान के गले में बान लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

गांव ननाखेड़ा निवासी प्रेमपाल (50) पुत्र बाबूराम सोमवार रात करीब 11 बजे अपने खेत पर धान की फसल को आवारा गायों से बचाने के लिए रखवाली करने गए थे। रातभर वह घर वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह जब गांव के अन्य किसान खेतों की ओर गए तो उन्होंने प्रेमपाल का शव चकरोड किनारे पड़ा देखा।

किसानों ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मृतक किसान के भाई भगवान दास ने बताया कि प्रेमपाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी का विवाह हो चुका है। किसान की मौत के बाद परिवार में बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस