उझानी – लोकी चौराहे पर 16 टायरा ट्राला फंसा, 20 मिनट तक जाम से जूझते रहे लोग।
उझानी, बदायूं 1 सितंबर ।
गंजशहीदा मोहल्ला स्थित लोकी चौराहे पर बुधवार सुबह एक 16 टायरा ट्राला मोड़ते समय फंस गया। ट्राला के फंसने से चौराहे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम के चलते बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक और राहगीरों को इधर-उधर होकर निकलना पड़ा।
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर रैक की लोडिंग-अनलोडिंग के चलते पूरे दिन बड़े वाहनों का आवागमन रेलवे स्टेशन के सामने वाले मार्ग और कोतवाली के बराबर वाले लोकी चौराहे से होता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कोतवाली से पंखा रोड जाने वाले मार्ग पर कोतवाली से लोकी चौराहे तक सड़क पहले से ही संकरी है। वहीं एक साइड में जल निगम की ओर से खुदाई की गई है, जिससे मार्ग और भी संकरा हो गया है।
आज सुबह रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा 16 टायरा ट्राला लोकी चौराहे पर मोड़ते वक्त जगह कम होने से फंस गया। इससे चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक ने काफी मशक्कत के बाद ट्राले को आगे-पीछे कर निकाला। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
जाम में बाइक, ई-रिक्शा के साथ-साथ स्कूली बसें भी फंस गईं, जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि बड़े ट्रालों को स्टेशन रोड के रास्ते ही निकाला जाए, ताकि लोकी चौराहे जैसे संकरे मार्ग पर जाम की स्थिति न बने।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


