9:22 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक बब्बू भैया, 500 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बदायूं

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक बब्बू भैया, 500 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

केशव गुप्ता

दातागंज। बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दातागंज विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य लगातार जारी है। सोमवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में विकास खंड म्याऊं के ग्राम मौजमपुर एवं विकास खंड दातागंज के ग्राम नवादा बदन में बाढ़ प्रभावित करीब 500 परिवारों के बीच राहत सामग्री किट का वितरण किया गया।
इस दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक पीड़ित नागरिक तक समय पर राहत और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर लगातार राहत एवं सहायता कार्य किए जा रहे हैं।
राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। मौके पर उपजिलाधिकारी दातागंज, तहसीलदार दातागंज, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विधायक ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और तेज करने तथा जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस