उझानी – गौशाला कमेटी के मैनेजर ने मारपीट का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा।
कमेटी पर कार्रवाई न करने का आरोप।
उझानी-बदांयू 19 अगस्त।
उझानी स्थित श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला कमेटी के मैनेजर राहुल वार्ष्णेय ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राहुल का आरोप है कि गौशाला के समीप राधा-कृष्ण मंदिर के महंत, उनके भाई और बहन द्वारा उनके साथ बेवजह मारपीट की गई, लेकिन गौशाला कमेटी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कदम उठाने की मांग की थी। “मेरे साथ जो हुआ वह गलत था। जब कमेटी ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की तो मेरे पास काम छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा, राहुल ने कहा।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह गौशाला की सेवा में लगे थे और गौवंश की देखभाल को अपनी प्राथमिकता मानते थे। लेकिन सम्मान की रक्षा न होने के कारण उन्होंने खुद को कार्यमुक्त कर लिया है।
फिलहाल श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला कमेटी के किसी पदाधिकारी का इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है।
उझानी पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



