7:50 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न।

मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न।

घर-घर हवन-पूजन, कन्या भोज मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

उझानी-बदांयू 27 मार्च।

मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को चैत्र नवरात्र विधिवत संपन्न हो गए। भोर से ही शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

खास से लेकर आम लोगों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर-घर में भी नवरात्र का समापन विधि-विधान से हुआ। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद हवन-पूजन पर कन्या भोज कर ,प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।

विज्ञापन एक्सप्रेस