8:00 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पांच विकास खंडों में होंगे जैविक किसान मेले

बदायूँ : 03 मार्च। यूपी डास्प द्वारा संचालित “नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी)” परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का आयोजन कार्यरत संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से अपील की है कि कृषक इन किसान मेलों में भाग लेकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों, उसकी उपयोगिता तथा लाभों की जानकारी प्राप्त करें। इससे किसानों को भविष्य में जैविक खेती अपनाने में सहायता मिलेगी और उन्हें बेहतर उत्पादन व आय के अवसर मिल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च 2026 को विकासखंड दहगवां परिसर में, 10 मार्च 2026 को विकासखंड सहसवान परिसर में, 13 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में, 18 मार्च 2026 को विकासखंड कादरचौक परिसर में तथा 23 मार्च 2026 को विकासखंड उसावां परिसर में जैविक किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने अधिक से अधिक किसानों से इन मेलों में भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.