3:26 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -ग्रामीण डाक सेवकों को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 1 जुलाई 2026 से लागू

उझानी-बदायूं 5 नवंबर।

डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के लिए केंद्र सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत ग्रामीण डाक सेवकों को 1 जुलाई 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों के समान मूल टीआरसीए पर 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जाएगा।

डाक विभाग के नए आदेश के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से मूल टीआरसीए पर लागू होगी। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा 29 अक्तूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बढ़ाए गए डीए के क्रम में यह फैसला लिया गया है।

इस फैसले से बदायूं डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी। मंडल के ग्रामीण डाककर्मियों को जुलाई माह से अब तक का एरियर भी मिलेगा।

ग्रामीण डाक सेवकों में इस फैसले से खुशी की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.